फतेहपुर।जिले में भीषण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। हालांकि रविवार की भोर तेज हवा के साथ बारिश भी हुई, उसके बावजूद धूप निकलते ही गर्मी अपने चरम पर पहुंचने को आतुर दिखी। बीते शुक्रवार और रविवार को आंधी-बारिश के साथ कहीं कहीं ओला गिरने के बाद भी रविवार को सुबह से जिले में गर्मी का असर काफी बढ़ा रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम की आद्रता 36 फीसदी रही, जबकि हवा की गति पांच किमी प्रति घंटा से 8 किमी प्रति घंटा के बीच रही। दोपहर के समय गर्म लू के थपेड़ों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया। जानकारों के मुताबिक, आगे के दिनों में जिले में गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान अभी और बढ़ेगा। लोगों को मुश्किल का सामना करना
धूप से बचने के लिए मुंह ढके स्कूटी सवार युवतियां।
पड़ेगा। दिन में दोपहर के समय बदन झुलसाने वाली गर्मी का सामना अभी लोगों को करना पड़ सकता है। भीषण गर्मी के कहर से जनमानस के साथ पशु-पक्षी भी प्यास से परेशान होने लगे हैं। राहगीरों को भीषण गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल माह के पहले पखवारे में ही गर्म हवाएं चलने से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। अप्रैल में ही पड़ रही अधिक गर्मी लोगों को समय से पूर्व ही कूलर एवं एसी मरम्मत के लिए मजबूर कर दिया है। रिपेयर की दुकानों में कारीगर सुबह से शाम तक काम करते देखे जा रहे हैं। हर कोई अपने कूलर को जल्दी ठीक करने के लिए गुजारिश कर रहा है। कूलर मैकेनिक गुडडू ने बताया कि सामान्यतरू तो मई के बाद से कूलर की जरुरत पड़ती थी लेकिन गर्मी को देखते हुए काम पहले ही आना शुरू हो गया है।




