रंग गुलाल सजावटी कैप व पिचकारियों से सजी दुकानें

0
104

उन्नाव।बांगरमऊ नगर में रंगों के पर्व होली को लेकर बाजार में दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों पर रंग-गुलाल, सजावटी कैप व पिचकारी की मांग बढ़ गई है। बच्चों में पर्व के प्रति उल्लास देखते ही बन रहा है। दुकानों पर लोग पसंदीदा पिचकारी और रंग खरीद रहे है। उधर मिठाई की दुकानों पर गुझिया और नमकीन की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। हालांकि गत वर्षों के मुकाबले इस बार रंग-गुलाल व मिठाई के दामों में तेजी आई है। होली पर सजी दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इस बार बुलडोजर, वाटर टैंक, वजूबा, स्पाइडर मैन की पिचकारियां बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा डरावने मुखौटे भी दुकानों पर सजे है। बाजार में होली खेलने को लेकर टोपी, टी-शर्ट, पगड़ी, कुर्ता पायजामा समेत अन्य वस्तुएं भी बहुतायत में उपलब्ध है। हर्बल रंग व गुलाल को लोग पसंद कर रहे है। बाजार में रंग व गुलाल के पैकेट 10 से 50 रुपये तक बिक रहा है। इस बार होली धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here