सेवानिवृत्ति पर सम्मान होना गर्व की बात

0
91

कानपुर। आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी यूनियन द्वारा अर्मापुर यूनियन सभा भवन में आर्डिनेन्स फैक्ट्री के कार्यकारी निदेशक अजय सिंह का सेवानिवृत होने के कारण उनका सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि अजय सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार शुक्ला उप महानिदेशक फील्ड यूनिट और आलोक कुमार कार्यकारी निदेशक फील्ड गन फैक्ट्री मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष धीरज कुमार श्रीवास्तव ने किया। धीरज ने कहा सेवानिवृति पर सम्मान होना ही एक गर्व की बात है। कोई भी व्यक्ति अपना पूरा समय अच्छे कार्यों में लगाता है, तब ही उसका सम्मान किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के महामंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र पाण्डेय, मनीष द्विवेदी, विनोद यादव, अभिषेक पाल, अनूप राजपूत यूनियन के सभी पदाधिकारी, कार्यकारणी सदस्य और आयुध निर्माणी के कर्मचारी साथी मौजूद रहे।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here