प्रमुख संवाददाता अजहर उद्दीन फतेहपुर।छेड़खानी से परेशान एक किशोरी ने आग लगा कर जान दे दी। मां की गोद में दम तोड़ने से पहले किशोरी ने गांव के ही दो लड़कों के नाम लिए। जिन पर अक्सर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस अपने काम पर जुट गई है। यह मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अभैया लक्ष्मणपुर का है। कुसमा देवी, दोपहर, पशुओं को घर के बगल में चारा खिला रही थीं। तभी घर से धुएं के गुबार उठते देखा। किसी अनहोनी की आशंका पर
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस।
वह अंदर दाखिल हुई तो नजारा देखकर उनके मुंह से चीख निकल पड़ी। 16 साल की बिटिया को पड़ोसी मदद से आग से आजाद कराने वाली यह अभागी मां जीवन देने में नाकाम रही। बेटी ने दम तोड़ने से पहले गांव के कुन्नू और पुतू का नाम लिया। मां ने बताया कि पहले भी यह दोनों बेटी को परेशान कर चुके हैं। बेटी ने दम तोड़ने से पहले यह बात बताई। कहा कि बेटी छेड़खानी से तंग आकर जान दी है। इसकी सजा, कुसुरवारों को दी जाए। उधर पोस्टमार्टम हाउस में मौसेरे भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के दो लड़कों की हरकत के कारण बहन ने यह कदम उठाया।