विधानसभा क्षेत्र की भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीतने की अपील

0
69

प्रमुख संवाददाता गिरीश चंद्र त्रिपाठी उन्नाव।लोकसभा चुनाव को लेकर बांगरमऊ नगर स्थित एक बैंक्विट हाल में विधानसभा क्षेत्र की भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति/कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता बूथ पर जाकर केंद्र द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगें। प्रदेश मंत्री सुश्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी वर्तमान सांसद साक्षी महाराज को 5 लाख से ज्यादा वोटो से विजयी बनाना है। उन्होंने उन्नाव जनपद मे अबकी बार 5 लाख के पार का नारा भी दिया। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा, लोकसभा संयोजक भगवती रावत ने भी सम्बोधित किया।

बैठक का संचालन बांगरमऊ विधानसभा संयोजक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाला राव गुप्ता ने किया। बैठक में विधानसभा प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, महेश दीक्षित, मनीष जायसवाल, पालिकाध्यक्ष राम जी गुप्ता, राम नरेश कुशवाहा, गोविन्द कुशवाहा, संदीप सिंह, अरविन्द सिंह, जगजीत राजपूत, अजय द्विवेदी, लोकसभा विस्तारक अमित सिंह व आदर्श शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here