अन्नदाताओं की समस्याओं को ध्यान रखते हुए किसान चौपाल एवं ग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

0
66

संवाददाता हिमांशु मिश्रा
सरसौल/कानपुर। शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कानपुर दक्षिण ज़िलाअध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर ग्राम किसान चौपाल एवं ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन तहसील नर्वल के अंतर्गत कस्बा महाराजपुर स्थित श्री टीकेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


सर्वप्रथम प्रदेशअध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित करते हुए ट्रैक्टर पूजन भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के हित में लागू योजनाओं कें बारे में उन्हें जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान केवल इसी सरकार में किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा किसानों के खाते समयानुसार पहुँच रहा है।आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा करके उनके समाधान करने का कार्य करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को समझें। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र के पांच किसानों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह,जिला महामंत्री किसान मोर्चा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला,जिलाध्यक्ष दक्षिण भाजपा शिवराम सिंह,क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष सरसौल रमेश कुशवाहा,अमरेन्द्र राय जितेंद्र चंदेल,जिला मंत्री विनय मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह,विराट प्रताप सिंह
(अमन सिंह)विशाल सिंह,अक्षय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here