प्रमुख संवाददाता गिरीश चंद्र त्रिपाठी
उन्नाव। जनपद के भगवंत नगर निराला इंटर कॉलेज पतारी के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व विधान परिषद उन्नाव के पूर्व सदस्य पंडित मनबोधन लाल बाजपेई की जयंती कार्यक्रम विद्यालय परिसर में श्रद्धा भाव और उल्लास के साथ मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता आनंद मोहन द्विवेदी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा वीणा वादिनी का गायन किया गया। जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र शुक्ला उर्फ कुन्ने रहे। जिसका संचालन कवि व शिक्षक महेश बहादुर सिंह ने किया। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिश्चंद्र शुक्ला ने कहा मनमोहन लाल बाजपेई का जीवन जहां स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में रहा वहीं समाज सेवा में विद्यालय की स्थापना महापुरुषों के रूप में रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने कहा कि मनमोहन लाल बाजपेई से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए ऐसे महापुरुषों का जन्म बार-बार नहीं होता है। इस अवसर पर महेश चंद्र गुप्ता, कन्हैया लाल यादव, प्रताप नारायण त्रिवेदी, डॉक्टर राज, पत्रकार यतींद्रनाथ मिश्र, सुरेश तिवारी, बाबुल बाजपेई, श्याम मनोहर मिश्र, राहुल वाजपेई, विनय बाजपेई, गोवर्धन कुरील, शिवनाथ सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।