प्रमुख संवाददाता गिरीश चंद्र त्रिपाठी उन्नाव। तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक मे मारी टक्कर जिससे बाइक पर सवार 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को गंभीर हालत के चलते सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जनपद के बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम अहिरन पुरवा निवासी विपिन अपनी भतीजी नित्या( 5) और बहन पिंकी को बाइक पर बिठाकर माढ़ापुर मार्ग से फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में स्थित जमलापुर गांव जा रहा था। तभी चहलहा ग्राम के समीप सामने से आ रहे एक ई रिक्शा ने बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। घटना में बाइक सवार 5 वर्षीय नित्या गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।