प्रमुख संवाददाता गिरीश चंद्र त्रिपाठी
उन्नाव।जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंची गर्भवती महिला की डिलीवरी हो गई। महिला पेपर दे रही थी, तभी अचानक उसे दर्द हुआ। उसने ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को बताया आनन फानन में अस्पताल पहुंचे जहां अस्पताल के गेट पर प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने वार्ड में एडमिट किया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं।बीघापुर पाटन क्षेत्र की रहने वाली अभ्यर्थी सुनीता शुक्लागंज में कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा देने पहुंची थीं। 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा में कुछ देर बाद ही अचानक गर्भवती होने के चलते उन्हें दर्द होने लगा, ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को जानकारी दी। शिक्षकों ने तत्काल उन्हें राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।