सड़क निर्माण का किसानों ने किया विरोध फसल नुकसान को लेकर किसानों ने कार्य पर की आपत्ति

0
60

प्रमुख संवाददाता अजहर उद्दीन खागा/फतेहपुर। विजयीपुर विकास खंड अन्तर्गत रारी चन्दापुर मार्ग के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद शुक्रवार को किसानो ने मिट्टी पुराई में रोक लगा दी। खड़ी फसल नष्ट होता देख किसानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विभाग से सीमांकन करा फसल का मुआवजा देने की मांग की है।गौरतलब है कि दशकों के बाद रारी चन्दापुर मार्ग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। जिसमें निर्माण कार्य दो दिन पहले ही शुरू हुआ था। सड़क निर्माण के लिए लगभग 23 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। सड़क निर्माण से एक तरफ लोगों के मन में काफी खुशी है तो दूसरी तरफ फसल नुकसान को लेकर मन में दुःख भी है। किसान दिनेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, भद्रपाल सिंह, जय नरेश तिवारी, ओमनाथ सिंह, अजय सिह ने बताया कि विभाग अपनी मनमानी कर रहा है। मानक के विपरीत कार्य किया जा रहा है। नाप की जगह से अलावा मसीन से खुदाई करा मिट्टी पुराई करवा रहे हैं। खेत के बगल में पांच फिट गहरा गड्ढा खोद रहे हैं जिससे किसानो को खेत में ट्रैक्टर ले जाने में दिक्कत होगी। साथ ही सड़क किनारे अगर कोई हादसा होता है तो गहरे गड्ढे में गिरने से लोगो की जान का भी खतरा बना रहेगा। जिसके चलते किसानों ने सड़क में हो रहे कार्य को रुकवा दिया और सही तरह से माप करा कर किसानों को सन्तुष्ट कर कार्य करने को कहा है। जेई राम आशीष ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अपने जमीन में खुदाई कर रहा है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारी और किसानो से बातचीत करके आगे काम फिर से शुरु कराया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here