संवाददाता विकास सिंह:घाटमपुर कानपुर। नर्वल साढ़ में अडाणी ग्रुप का एशिया का सबसे बड़ा डिफेंस कारिडोर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यूपीडा ने शासन को भेजे गए पत्र में जानकारी दी हैं, कि यहां पर निर्माणाधीन डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट बनकर लगभग तैयार हो गई है। जिसमें मार्च से हथियार और कारतूस का निर्माण शुरू किया जा सकता है। अन्य दो यूनिट का निर्माण कार्य जारी हैं। जो आगामी नए वर्ष तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। यूपीडा ने शासन से पहली यूनिट का उद्घाटन करने को कहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट का शुभारम्भ करेंगे। यह जानकारी मिलने पर देर रात डिफेंस कारिडोर में पहुंचकर नरवल एसडीएम ऋषभ वर्मा ने निरीक्षण कर यहां पर पहली यूनिट की जानकारी जुटाई है।
दो यूनिट बनने के बाद यहां शुरू होगा गोला और तोप का निर्माण..
निर्माणाधीन डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट बनकर तैयार हो गई है। यहां पर दो यूनिट का निर्माण कार्य जारी है। यहां दोनो यूनिटों का काम पूरा होने के बाद गोला बारूद समेत तोप बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। यह आर्डिनेंस फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी यूनिट बताई जा रही है। इससे आसपास गावों को विकास की नई राह मिलेगी।
दुनिया भर में प्रयोग होगा गोला बारूद और गोलियां..
साढ़ में अडाणी ग्रुप का यह डिफेंस एलएलबीकारिडोर रक्षा क्षेत्र में देश के लिए बड़ा सराहनीय कदम है। अडाणी ग्रुप के द्वारा यहां पर लगभग पंद्रह सौ करोड़ रुपए की योजनाओं को अंतिम रुप दे चुका है। इस आर्डिनेंस फैक्ट्री में 7.62 और 5.56 मिमी. कैलिबर की गोलियों का उत्पादन होगा यहां से पूरे देश को यह गोलियां सप्लाई होगी। इन गोलियों का प्रयोग पूरे देश में असॉल्ट राइफलो और करबाइन के लिए किया जाएगा।
साढ़ में निर्माणाधीन डिफेंस कारिडोर में क्षेत्र के पंद्रह सौ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। अडाणी ग्रुप के द्वारा जून 2022 में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए कहा था, कि यह डिफेंस फैक्ट्री पंद्रह सौ युवाओं को रोजगार मिलेगा,कानपुर डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया की डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट बनकर तैयार हो चुकी है। प्रशासन के द्वारा कार्यदायी संस्थाओं का संपूर्ण सहयोग किया जा रहा है।
207 करोड़ का प्रस्ताव पास जल्द शुरू होगा सड़क का निर्माण कार्य
शासन की पहल पर पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के द्वारा नरवल से साढ़ मार्ग का चौड़ीकरण कराकर फोरलेन बनाया जाएगा इसमें 15.650 किमी सड़क का चौड़ीकरण करके फोरलेन करने के लिए 207.54 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर लोक निर्माण मंत्री भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। पीडब्लूडी विभाग के द्वारा सड़क के लिए निविदा जारी की गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। नरवल मोड़ से साढ़ तक लगभग 16 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाने की योजना बनाई गई है। यह सड़क साढ़ स्थित डिफेंस कारिडोर तक पहुंचेगी।कानपुर-सागर हाईवे से रमईपुर वाया साढ़ होते हुए जहानाबाद से मुगल रोड को जोड़ता है। इसी तरह चकेरी प्रयागराज हाईवे से नरवल मोड़ से साढ़ होते हुए जहानाबाद राजमार्ग है। इसके माध्यम से डिफेंस कारिडोर तक पहुंच सकते हैं। डिफेंस कारिडोर में औद्योगिक इकाइयां लगाने के दौरान यहां पर ट्रको से मशीनरी और कल-पुर्जे भारी वाहनों द्वारा लाने-ले जाने के लिए आसानी रहेगी
साढ़ में निर्माणाधीन डिफेंस कारिडोर का निर्माण कार्य दिसंबर 2022 में शुरू हुआ था। यहां पर कारतूसों की टेस्टिंग के लिए 300 मीटर एवं 30 मीटर की दो-दो शूटिंग रेंज बनकर तैयार हो चुकी हैं। यहां पर हथियार और कारतूसों के निर्माण के बाद उनके भंडारण के लिए अलग अलग स्टोरेज यूनिट भी बनाई गई है। जिनमे यहां पर कारतूस और हथियारों का भंडारण किया जायेगा। जिसके बाद देशभर में सप्लाई की जायगी।