नीरज बहल
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में पुनर्नवा फाउंडेशन ने तीन वाहन वह दो शव रखने का स्टैंड कॉलेज प्रशासन को समर्पित किया जिसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने फीता काटकर किया । उद्घाटन कार्यक्रम में उनके साथ प्रचार्य प्रोफेसर डॉक्टर संजय काला, उप प्रचार्य डॉक्टर रिचा गिरी, प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर आर.के सिंह, कैंपस प्रभारी डॉक्टर अनुराग राजोरिया साथ में उपस्थित रहे।
पुनर्नवा फाउंडेशन संस्था ने गरीब, निराश्रितों की सेवा करने के उद्देश्य से एक एम्बुलेंस, एक शव वाहन, एक मिनी वाहन जो महिला मरीजो को घर लाने ले जाने के लिए होगी तथा 2 शव रखने का स्टैंड समर्पित किए। कॉलेज को मिले वाहन और शव स्टैण्ड का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौक पर उन्होंने कहा की प्राचार्य डॉ संजय काला की कडी मेहनत और कुशल नेतृत्व के चलते यह सब संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य डॉक्टर संजय काला ने अस्पताल की रूपरेखा बदल कर रख दी है और आज हर तबगे के लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। उन्होंने संस्था का धन्यवाद देते हुए कहा यह ऐसे ही संस्थाओं को आगे आकर समर्पण भाव से वस्तुओं को समर्पित करना चाहिए ताकि गरीब निराश्रित और निर्धनों के इलाज में उनको वह सारी सुविधाएं मिल सके जो मूलभूत अस्पताल आने पर उनको मिलनी चाहिए। इसी क्रम में संस्था की अध्यक्ष मनीषा वाजपेई ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा इस छोटे प्रयास से असहाय लोगों की मदद करने का प्रयास किया है।