हरिशंकर शर्मा
बिठूर कानपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार व प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से युवाजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा कानपुर ग्रामीण में अभयपुरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके बिठूर स्थित निवास पर पहुंच कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर अभयपुरी को युवाजन सभा का ग्रामीण अध्यक्ष बनाये पर कानपुर ग्रामीण समाजवादी के अध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला द्वारा उन्हें ढेरो सारी शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मुनिद शुक्ला, जिलाअध्यक्ष कानपुर ग्रमीण राघवेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष आदर्श द्विवेदी, विभू, ललित यादव पूर्व प्रदेश सचिव, अभिषेक मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा , दीपक शुक्ला व इस्तियाक खान मौजूद रहे।