कुशहरी धाम में 51 अनाथ व निर्धन कन्या विवाह महोत्सव का होगा आयोजन 8 मार्च को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 51जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम 29 फरवरी 2024 को रजिस्ट्रेशन कराने की है अन्तिम तिथि

0
73

उन्नाव ब्यूरो।राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 51 कन्या विवाह महोत्सव समारोह का आयोजन नवाबगंज उन्नाव में स्थित कुसुम्भी माता धाम में महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर 8 मार्च 2024 को आयोजित किया जायेगा।

संस्था के अध्यक्ष अंकित शुक्ला द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार महाशिवरात्रि के दिन सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सर्वप्रथम विवाह में 11 जोड़ों के विवाह किए गए थे तथा धीरे-धीरे प्रत्येक वर्ष विवाह में बढ़ोतरी की जाती है। वर्ष 2023 में 21 कन्याओं के सामूहिक विवाह किए गए थें जिसमें कन्याओं को गृहस्थी में उपयोगी समस्त सामान के रूप में दिया गया था। तत्पश्चात इस बार भी महाशिवरात्रि के दिन 51 सामूहिक विवाह किए जाएंगे जिसमें गरीब और अनाथ निर्धन बेटियों के विवाह शामिल होंगे।
संस्था के संस्थापक अंकित शुक्ला ने बताया कि इस विवाह समारोह में 51जोड़ों को मोटरसाइकिल से लेकर गैस सिलेंडर तक का सम्पूर्ण समान दिया जाएगा।
कुशहरी माता धाम में 8 मार्च को महामहोत्सव में 51 अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह महोत्सव पूरे विधि विधान के साथ किए जाएंगे। कुसुम्भी माता धाम पर होने वाले सामूहिक कन्या विवाह संस्था अध्यक्ष सभी बेटियों के भाई बनकर वह उन्हें भेंट स्वरूप जीवन का संपूर्ण सामान भी प्रदान करते हैं। कुशहरी माता धाम व कन्या विवाह बेटी को दहेज के रूप में कई प्रकार का सामान दिया जाता है जो एक बेटी का पिता भी दहेज में इतना सामान नहीं दे पता है जितना की अंकित शुक्ला अपनी इन बहनों को देते हैं आपको बता दें दहेज के रूप में फ्रिज, कूलर, पंखा, सिंगल बेड, सोफा सेट, बर्तन, गैस सिलेंडर आदि कई प्रकार का सामान अंकित शुक्ला के द्वारा दहेज के रूप में दिया जाएगा।
संस्था अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने यह भी बताया जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यधिक कमजोर है तथा बेटियों के माता-पिता नहीं है असहाय है किसी का सहारा नहीं है ऐसे पूरे प्रदेश की बेटियां जिनके माता-पिता उनका विवाह करने में असहाय है ऐसी बेटियों के विवाह अंकित शुक्ला अपने हाथों से करवाते हैं और उनका संपूर्ण दहेज भी देते हैं। तत्पश्चात सभी जोड़ों को सेवा हेतु एक-एक गाय देने का ऐलान भी किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here