संवाददाता कानपुर घाटमपुर नगर स्थित स्टेशन रोड पर बीते कई दिनों से पानी का जलभराव हो रहा था, लोगो ने यहां पर हो रहे जलभराव की शिकायत घाटमपुर विधायक सरोज कुरील से की थी। सोमवार शाम नगर स्थित स्टेशन रोड पहुंची घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने यहां पर जलभराव का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने घाटमपुर नगर पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम को फोन पर यहां की समस्या साझा की,विधायक के पहुंचने की जानकारी मिलते नगर पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम मौके पर पहुंची। विधायक सरोज कुरील ने नगर पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम से बीस दिनो के अंदर नाला निर्माण करवाकर लोगों को जलभराव से निजात दिलाने को कहा है। उन्होंने बताया कि स्टेशन के लिए रोजाना सैकड़ों यात्रियों का आना जाना रहता है। यहां पर नाला निर्माण होने से आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने बताया कि लोगों ने उनसे जलभराव की शिकायत की थी। जिसपर वह मौके पर पहुंची और नगर पालिका अध्यक्ष से बात कर बीस दिनों में नाला निर्माण करवाने की बात कही है।