ब्यूरो कानपुर।शुक्रवार जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी ने आज 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त राष्ट्रगान भी गाया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मनित भी किया। तत्पश्चात अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें भी दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री राजेश कुमार,अपर जिलाधिकारी वि0 रा0,श्री राजेश कुमार,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सूरज कुमार यादव,अपर जिलाधिकारी भू0 आ0,रिन्की जायसवाल, अपर जिलाधिकारी नाo आo, अजीत कुमार सिंह अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।