हरिशंकर शर्मा
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने नानकारी में पदयात्रा निकली । महापौर प्रमिला पांडे ने क्षेत्रीय लोगो के साथ शुक्रवार की दोपहर नानकारी इलाके में पदयात्रा निकाली। महापौर ने सबसे पहले हनुमान मंदिर में साफ सफाई का अभियान चलाया। .यहां से महापौर ढोल मजीरे के साथ राम गीत गाते हुए नानकारी क्षेत्र में निकली। घर-घर जाकर महापौर ने लोगों से 22 जनवरी को राम उत्सव मनाने की अपील की इडके साथ ही महापौर ने कहा पूरे देश को इस दिन का इंतजार सदियों से था, लेकिन अब पूरे 500 सालों के संघर्ष और बलिदान के बाद वह घड़ी आ रही है जब सभी लोग मिलकर दीपावली मनाएंगे। पदयात्रा के दौरान पार्षद पवन पाण्डेय, पार्षद कौशल मिश्रा पार्षद सुनील पासवान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





