रफजुल रहमान हिन्दू मुस्लिम एकता के बने प्रतीक भगवान श्री राम के जीवन को चित्र के माध्यम से उकेरा

0
63

हरिशंकर शर्मा कानपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरो से चल रही है। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के

निर्देश पर सभी जोन क्षेत्र के मंदिरो के आस-पास सफाई कराने के साथ ही लाइटों से सजावट करने की तैयारियां जोरो से चल रही है। इसके अलावा महापौर व नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के रविश डिपो इंचार्ज रफजुल रहमान की देखरेख में कलाकारों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के पहले वॉल पेंटिंग कर कम्पनीबाग चौराहे से बैराज तक भगवान राम के जीवन पर चित्र उकेरे जा रहे है। जिसमें भगवान राम एवं रामचरित मानस पर आधारित भगवान राम की बाललीला, हनुमान लीला, सीता स्वयंवर, राम- जटायु मिलन, हनुमान सीता मिलन जैसे विभिन्न परिदृश्यों पर चित्र बनाए गए है। जो रास्ते से होकर निकलने वालो के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय कुमार डा. अमित सिंह गौर ने मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी पहुँचकर स्थल का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एकता का प्रतीक बने रफजुल रहमान ने सबसे ज्यादा राम के कार्यो को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि रफजुल रहमान ने भगवान राम के जीवन को चित्र के माध्यम से उकेरा जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हिन्दू – मुस्लिम भाईचारा की जीती जगती मिसाल है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here