एआरटीओ प्रवर्तन ने चलाया जागरूकता अभियान 13 वाहनों पर हुई कार्यवाही 8 लाख का लगाया जुर्माना

0
78

हरिशंकर शर्मा कानपुर। परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है । जिसके क्रम में गुरुवार को कानपुर नगर में अयोध्याधाम ,श्री रामजन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय अम्बुज ने वाहन चालकों को पैंपलेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन की सलाह दी गई साथ ही यात्री वाहन चालकों से यात्रियों के साथ सदभावपूर्ण व्यवहार करने की अपील की गई। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ओवरलोड मालवाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन की कारवाही की गई। कार्यवाही के 13 वाहनों का चालान व सीज कर 8.09 लाख रू जुर्माना लगाया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here