संवाददाता घाटमपुर कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र गांव कोहरा निवासी सत्य प्रकाश ने सजेती पुलिस से शिकायत की है कि उनकी हाइवे किनारे गांव अलियापुर के पास ट्रेडर्स की दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग 55 कुंतल सरिया सहित माप वाला इलेक्ट्रिक कांटा चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने डायल 112 पर भी सूचना दी है।
एसओ सजेती राजेश कुमार ने बताया चोरी की तहरीर मिली है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जायगी।




