डीजल शेड साबरमती में हियरिंग चेकअप कैंप का आयोजन

0
90

प्रमुख संवाददाता सत्यप्रकाश दुबे पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मंडल पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में डीजल शेड साबरमती में हियरिंग चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन बी.जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स के द्वारा किया गया।

मण्डल रेल प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की इस केंप में कर्मचारियों को Hearing Check Up की सुविधा प्रदान की गई, जिसमें उनकी सुनने की क्षमता की जाँच की गई। साथ ही उन्हें हियरिंग (सुनने) से संबंधित समस्या के संदर्भ में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री जितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल मेकेनिकल इंजीनियर साबरमती श्री अशोक कुमार मीणा के सहयोग से आयोजित इस केंप के बारें में उन्होंने बताया की यह यह केंप कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इससे उन्हें सहायक जानकारी प्राप्त हुई है जो उन्हें अपनी सुनने की स्थिति सुधारने में मदद करेगी।
*****


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here