1300 किमी साइकिल से यात्रा कर अयोघ्या जा रहे युवक कानपुर में भव्य स्वागत

0
52

संवाददाता दिलीप कुमार मिश्रा गुजरात। से अयोघ्या साइकिल से निकले एक युवक का कानपुर मे भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से निवास पर जाकर मिलाया। बैसवारा जिले के कुकरवाडा गांव केशव राज पुरोहित गुजरात से चलकर पुरुषोत्तम राम दरबार अयोध्या के लिए जा रहे हैं। 22 तारीख को श्री राम जन्मभूमि में हमारे रामलाल विराजमान होने जा रहे हैं उसके उपलक्ष में हमारे प्रिय राम भक्त गुजरात से चलकर ब साइकिल से 1300 किमी की यात्रा करते हुए अयोध्या नगरी जा रहे हैं तो उनका आज उत्तर प्रदेश विधानशसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राम नाम का रूपटटा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। उनके सम्मानित कार्यकर्ता बंधु लोगों ने हमारे राम भक्त का बहुत ही जोरदार स्वागत किया। केशवराय पुरोहित ने बताया कि वह 11 दिन पहले अपने गांव कुकरवाड़ा से अयोघ्या के लिए साइकिल से निकले थे, आज कानपुर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने स्वागत किया, जिससे बहुत ही ज्यादा खुशी हुई। इसमे प्रमुख रूप से अनिल राय,शानू, भारत गुजराल, अमित दुआ आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here