हरिशंकर शर्मा
कानपुर। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में प्रधान मंत्री के आह्वाहन पर रविवार को केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा केशव मधुवन वाटिका में महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में स्वछता अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने झाड़ू एवम कूड़ा उठाने वाली स्टिक से वाटिका में फैली गंदगी को साफ कर उसे उठाया और झोले में भर कर कूड़ा घर में फेंका।
राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि आज के सफाई अभियान में सदस्यों में विशेष उत्साह व आस्था देखी गई सभी ने इसे भगवान राम की सेवा के रूप में स्वीकार किया की भगवान यहीं पधार रहे है।हमे इसका पुण्य व आशिर्वाद प्राप्त होगा।इस प्रकार के अभियान से आम जन में स्वक्षता के भाव व आदत जाग्रत होती है। अभियान में जयराम दुबे,श्याम बिहारी शर्मा, आर. के. त्रिपाठी,रवि गुप्ता,राजेश त्रिवेदी, महेश सिद्धवानी,रेखा आदि ने भाग लिया।