घाटमपुर में घर से लाखों की चोरी: अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखने गया था परिवार मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम सीसी टीवी फुटेज में भागते हुए चोर कैद पुलिस ने शुरू की जांच

0
53

घाटमपुर /कानपुर में खाली मकान में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया,परिवार अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर घटना की जांच शुरू की है। पुलिस को पास मकान में लगे सीसी टीवी फुटेज में चोर कैद मिले है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के मवई भच्छन गांव निवासी सरजू सचान के बेटे नितिन सचान ने बताया कि कानपुर देहात के रनिया मे प्राइवेट नौकरी करते हैं। हाल मुकाम घाटमपुर नगर के जवाहर नगर पूर्वी स्थित मकान में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। नितिन सचान ने बताया कि उनकी पत्नी सलोनी फतेहपुर जनपद के अमौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। बीते तीन जनवरी को वह स्कूटी से डियूटी करने गई थी। वहां से वापस लौटते समय एक्सीडेंट हो गया था। जिसमे सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सलोनी का इलाज कानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वह देर रात अपने बेटे के साथ
पत्नी को देखने अस्पताल गया था। सुबह जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
गली में स्थित एक घर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक भागता हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसी टीवी कैमरे में कैद युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही हैं। सीसी टीवी फुटेज में कैद युवक हाथों में कुछ लिए तेजी से गाली के बाहर की ओर भागता दिखाई दे रहा है।
डॉग घर के बहार दाहिने ओर थोड़ी दूर तक गया और जाकर रुक गया। जिसके बाद डॉग वापस घर लौट आया और छत तक गया। पुलिस अंदाजा लगा रही है। की चोर छत की ओर गए होंगे उसके बाद बाहर गली के रास्ते भागे है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here