संवाददाता कानपुर घाटमपुर: क्षेत्र के नंदना गांव स्थित पुरुषोत्तम श्री राम लॉ कॉलेज में कार्यकर्ता समागन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां पर विधायक ने कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारी ताकत है, एक साथ एकजुट होकर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनानी है। जिसके लिए सभी को बूथ स्तर पर मेहनत करनी होगी। जिसके बाद मंच पर भारत माता के जयघोष से गूंज उठा।
घाटमपुर क्षेत्र के गांव नंदना स्थित पुरुषोत्तम श्री राम लॉ कॉलेज में रविवार को कार्यकर्ता समागम समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मनोज भदौरिया ने बताया कि यह कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करने के साथ उन्हें सम्मानित किया जाएगा, कार्यक्रम में पहुंचे बिठूर विधायक अभिजित सिंह सांगा ने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेटकर सम्मानित किया है। जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों राज्यों में कमल खिल चुका है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनो प्रदेशों में कार्यकर्ताओ को मुख्य्मंत्री के रुप में बैठाया गया है। विधायक ने कहा कि मैं 24 घंटे आपकी ताकत के रुप ने काम करूंगा, सरकार बनाने में एक एक कार्यक्रता की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मनोज भदौरिया सरलता के साथ सीधे साधे व्यक्ति है, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोगों ने इनके साथ विश्वास घात किया है, नही तो मनोज भदौरिया आज ब्लाक प्रमुख होते। पाप का घड़ा भर चुका है जल्द फूटेगा। जनता जनार्दन को भगवान कहा जाता है, आप सभी को न्याय और सच्चाई की लड़ाई लड़नी है।
विधान सभा परिषद सदस्य ने कहा – सरकार बनाने में कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम होती है।
समागम समारोह में पहुंचे विधान सभा परिषद अविनाश सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में दंगा होते थे, और मुख्यमंत्री सैफई में बैठकर ठुमके देखते थे, अब देश में देव दिवाली मनाई जा रही है, हर तरफ माहौल भक्तिमय है, सरकार कल्याण कारी योजनाओं को चलाकर गरीबों तक सीधे लाभ पंहुचा रही है। इस दौरान यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण, पूर्व मंत्री सतीश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण कृष्ण मुरारी शुक्ला, पंकज पाण्डेय, ओमबाबू गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, सर्वेन्द्र शुक्ला, जीतेंद्र अवस्थी, मनीष शर्मा, ओमजी तिवारी, राकेश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष संदीप तिवारी, नरेंद्र सिंह, विष्णुवीर सिंह, दुर्गा सिंह, बीरण तिवारी, गोपाल दुबे, सर्वेश पाण्डेय, रजत सेंगर, चंद्रवीर सिंग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।