हरिशंकर शर्मा
कानपुर। सर्वब्राह्मण विकास परिषद द्वारा कानपुर जिले के पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र वितरण समारोह दर्शन पुरवा कानपुर मे प्रदेश अध्यक्ष पं० कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। ब्राह्मण सम्मेलन मे मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० कमल किशोर अवस्थी ने भगवान परशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पदाधिकारी मनोनयन समारोह का उद्घाटन किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने सदैव देश व प्रदेश का नेतृत्व किया है परंतु वर्तमान समय ब्राह्मण सबसे पीछे हो गया। श्री अवस्थी ने कहा की देश मे हजारों ब्राह्मण संगठन है परंतु ब्राह्मणो की उन्नति और उत्थान के लिए किसी ने खुलकर आवाज नहीं उठाई।
ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अवस्थी ने कहा कि राजनैतिक दल चुनाव आने पर ब्राह्मण हित की बात करता है और चुनाव हो जाने के बाद राजनैतिक दल लाभ लेकर ब्राह्मणो को कमजोर कर देता है। यहि कारण है ब्राह्मणो के बच्चों को योग्य होने के बावजूद भी बेरोजगार है l उन्होंने कहा कि ब्राह्मणो को जागरूक होने की आवश्यकता है और देश का पुनः नेतृत्व करने के लिए ब्राह्मणो का राजनैतिक दलों का मोह छोडना होगा और ब्राह्मण एकता होने पर ही ब्राह्मणो का उत्थान होगा। श्री अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणों को राजनैतिक दलों को अपनी ताकत का ऐहसास करना होगा।
सर्वब्राह्मण विकास परिषद प्रदेश और देश मे बूथ स्तर तक परिषद की शाखाएं संगठित कर रहा है यह कार्य कानपुर, उन्नाव लखनऊ, हरदोई सहित 38 जिलों एवं 5 प्रदेशों मे बूथ स्तर तक शाखाओं का गठन पूर्ण कर लिया गया है अन्य स्थानों पर 31 जनवरी 24 तक पूरा करने का लक्ष्य
श्री अवस्थी ने कहा कि फरवरी 24 के अन्तिम सप्ताह मे कानपुर मे ब्राह्मण महा पंचायत आयोजित की जा रही है। ब्राह्मण पंचायत मे ब्राह्मणो के हित को देखते हुये निर्णय लिया जायेगा कि लोकसभा चुनाव मे ब्राह्मण की क्या भूमिका होगी । इस दौरान प्रमुख रूप से बैठक में कौशल किशोर अवस्थी, (प्रोo) डा० विकास मिश्रा, डा० विजया तिवारी, श्रीमती पुष्पा तिवारी, अजू द्विवेदी, डा० अजय बाजपेई, डा० आर.के. तिवारी डा० आर.एन. द्विवेदी, विनोद शुक्ला, अजय दीक्षित, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विक्रम दुबे आदि लोगों ने सम्बोधित किया। इसके साथ ही
मनोनयन समारोह मे कानपुर जिले एवं विधानसभा क्षेत्रों के 282 पदाधिकारीयों को मनोनयन प्रमाण पत्र वितरित किये गये l