संवाददाता हिमांशु मिश्रा कानपुर महाराजपुर। सोमवार नव वर्ष के प्रथम दिवस के अवसर पर सैमसी झील बोटिंग क्लब का उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना जी द्वारा उद्धघाटन करते हुए क्षेत्रीय जनता को समर्पित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि किसान की कोई भी जाति नही होती क्योंकि किसान अन्नदाता हैं।
सतीश महाना ने जनमानस को सौगात देते हुए रहनस मोड़ से फत्तेपुरवा रहनस मार्ग तथा मूंजखेड़ा सैमसी भदासा मार्ग चौड़ीकरण कराने के लिए लगभग 15 करोड़ का बजट पास करते हुऐ घोषणा किया।
इस कार्यक्रम में कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी , कानपुर पुलिस आयुक्त आर के स्वर्ण कार, महर्षि प्रेमाचंद जी महाराज, बनारस पुलिस उपायुक्त पूर्वी तेज स्वरूप सिंह साथ में उपजिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा , सरसौल ब्लॉक बीडीओ विनायक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, सुरेंद्र अवस्थी प्रतिनिधि, रमेश कुशवाहा,हरिहर सिंह भदौरिया , योगेंद कुशवाहा,चेतन फूल सिंह साहू सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य व जनता मौजूद रहें।