कानपुर ब्यूरो।रविवार अपनी रोटी कैम्प गल्ला गोदाम,जाजमऊ के तत्वावधान मे आज 800 गरीबों को रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पुलिस उपायुक्त क्राइम सलमान पाटिल ने किया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि देने वाला ईश्वर ही है,असली दौलत यह है कि ईश्वर ने आप को जो भी दिया है उसी मे संतुष्ट होना चाहिए। सोहेब अहसन बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे है। 5 रूपये से रोटी वितरण कार्यक्रम भी सराहनीय कार्य है।
मंच संचालन आशिक इलाही नकवी ने किया।
डाक्टर सोहेब अहसन ने कहा कि करोना काल में एक लाख मास्क नगर प्रशासन को दिया गया।आज 800 गरीब असहाय जरूरतमंद को रजाई वितरण की गई।
अपनी रोटी के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 350 लोगो को भोजन वितरण करते आ रहे है। इसमें प्रमुख रूप से अहमद हसन,अब्दुल्ल इरशाद,अनवार हुसैन, फाहद हुसैन,जैद अहसन,साद अहसन,एच रहमान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।