नव हिन्दुस्तान पत्रिका हरिशंकर शर्मा कानपुर।
*वार्षिक अंक राशिफल 2024*
ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। अब जब साल 2024 शुरू होने वाला है तो आइए ज्योतिष और अंक शास्त्री पं. नीरज शर्मा से जानते हैं कि मूलांक के हिसाब से साल 2024 आपका कैसा रहेगा?
*साल 2024 का रहस्यमयी व जादुई अंक*
अंक शास्त्री पं. नीरज शर्मा के अनुसार, साल 2024 का कुल अंक 8 है। आसान शब्दों में कहें तो 2024 का रहस्यमयी व सार्वभौमिक अंक 8 है। अंक 8 ऊर्जा और शक्ति का सूचक है। अतः साल 2024 सभी मामलों में बेहद शुभ रहने वाला है।
*अंक राशिफल वर्ष 2024*
आइए जानते हैं कि साल 2024 अलग-अलग मूलांक वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है? ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा के अनुसार-
*मूलांक -1 ( जन्म तारीख: 1,10,19,28)*
मूलांक 1 के ग्रह स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 के जातक रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें और पिताजी की सेवा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। यह वर्ष आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अतः नए जीवन की शुरुआत करने का समय आ गया है। स्वतंत्र और साहसी निर्णय लें। अपने हिसाब से काम करें। अपने विचारों को पुनर्स्थापित करने की कोशिश करें। साथ ही सभी चीजों को बेहतर ढंग से देखने की कोशिश करें। आप नवीन वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस वर्ष आपको नए अवसर मिलेंगे। साथ ही नए लोगों और पुराने लोगों से भी मिलने का अवसर प्राप्त होगा। इस वर्ष आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। रोजाना एक्सरसाइज और योग करें। इसका प्रतिफल आपको अवश्य मिलेगा। इस वर्ष आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा। अब अपनी प्राथमिकताओं को पहले रखने का समय आ गया है। आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सामंजस्य बिठाने में कामयाब होंगे।
*मूलांक -2 ( जन्म तारीख: 2,11,20,29)*
मूलांक 2 के ग्रह स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 के जातक रोजाना चंद्र मंत्र का जाप करें। साथ ही चंद्र देव को जल का अर्घ्य दें और माता जी की सेवा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। यह वर्ष आपके लिए ऊर्जा से लबरेज रहने वाला है। यह वर्ष साल 2023 से भिन्न रहने वाला है। इस वर्ष आपकी गति धीमी हो सकती है। इस वर्ष आप मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। जीवन में अस्थिरता आ सकती है। इसके लिए शांत और एकाग्रचित्त रहें। इस समय में ध्यान करना फायदेमंद होगा। साल 2024 में परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इस वर्ष खुद को समय देने की कोशिश करेंगे। अपने पहचान के पार्टनर से मुलाकात होगी। हालांकि, अपनी सीमाओं का पूरा ख्याल रखें। इससे रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
*मूलांक -3 ( जन्म तारीख: 3,12,21,30)*
मूलांक 3 के ग्रह स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। मूलांक 3 के जातक विष्णु मंत्र का जाप करें। साथ ही गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। यह वर्ष आपके लिए सुखद रहने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो यह वर्ष आपका है। यह समय खुद पर ध्यान देने के लिए है। दूसरों से अधिक स्वयं पर ध्यान दें। भविष्य की चिंता न कर वर्तमान समय पर ध्यान दें और खुश रहें। इस वर्ष कमी के बजाय अपनी मजबूती पर ध्यान दें। रचनात्मक चीजों का ज्ञान अर्जन करें। अपने जीवन के सकारात्मक यानी पॉजिटिव साइड को देखने का प्रयास करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनें। साल 2023 में आपने जिन मुसीबतों का सामना किया था, इस वर्ष उन परेशानियों से निजात मिलेगी। बड़े बुजुर्गों की बात सुनें और ज्ञान अर्जन करें। साथ ही आध्यात्म की ओर ध्यान दें। इस वर्ष आप एक बार किसी कार्य को सोच लें और तय करें, तो उसे हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है।
*मूलांक -4 ( जन्म तारीख: 4,13,22,31)*
मूलांक 4 के ग्रह स्वामी राहु हैं। मूलांक 4 के जातक आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा मंत्र का जाप करें। साथ ही भगवान शिव का जल से अभिषेक करें। साल 2024 शुरू होते ही आप अपने जीवन में बदलाव महसूस करेंगे। साल 2024 में चीजें महीने के हिसाब से बदलती नजर आएंगी। इनसे आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं। यह वर्ष सपनों को साकार करने का है। इस वर्ष आप अपने भविष्य की नींव रख सकते हैं। साल 2024 में आपको अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा। आप इस वर्ष घर खरीद सकते हैं। हालांकि, कॉन्ट्रक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले नियमों को जरूर पढ़ लें। कड़ी मेहनत साल 2024 में रंग लाएगी। एक्सरसाइज व योगा करें और सेहतमंद रहें।
*मूलांक -5 ( जन्म तारीख: 5,14,23)*
मूलांक 5 के ग्रह स्वामी, ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। मूलांक 5 के जातक भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश मंत्र का जाप करें। साथ ही गौ माता की सेवा करें और चारा खिलाएं। साल 2024 में आपको जीवन में प्रगति करने के लिए बदलाव को अपनाना होगा। यह बदलाव पार्टनर या मित्रों से धोखा मिलने पर हो सकता है। इसके अलावा, नौकरी में भी परिवर्तन कर सकते हैं। इस वर्ष सभी दिशाओं से अवसर मिलेंगे। उन अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। इसके लिए एक्टिव रहें। आपके सामाजिक जीवन का विस्तार होगा। वरिष्ठ लोगों से मुलाकात होगी। इससे आप अधिक खुशी महसूस करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बहुत बढ़िया रहने वाला है। दिल की बातों को सुनें। कारोबार में वृद्धि हेतु विज्ञापन और होर्डिंग बहुत मदद करेंगे। अपने जीवन को नए तरीकों से जीने का प्रयास करें। साथ ही सपनों के प्रति सजग रहें और पाने का प्रयास करें।
*मूलांक -6 ( जन्म तारीख: 6,15,24)*
मूलांक 6 के ग्रह स्वामी, दैत्यों के गुरु शुक्र देव हैं। मूलांक 6 के जातक भगवान भोलेनाथ और माता लक्ष्मी की पूजा करें और पूजा के समय सफेद मिष्ठान अर्पित करें। यह वर्ष जिम्मेदारियां निभाने और कमिटंनेट भरा रहने वाला है। साल 2024 पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन के लिए सही रहने वाला है। कला और नृत्य का सहारा ले सकते हैं। इससे शरीर और दिमाग के मध्य संतुलन बना रहेगा। अपनी खूबसूरती और पहचान पर विशेष ध्यान देंगे। अगर आप अविवाहित हैं और जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो इस वर्ष वह इच्छा पूरी होगी। सेहत का ख्याल रखें। साथ ही अपने प्रियजनों का ध्यान रखें। खासकर, जिन्हें जरूरत है। अपने जानने वालों के प्रति सहयोग और प्रेम की भावना रखें।
*मूलांक -7 ( जन्म तारीख: 7,16,25)*
मूलांक 7 के ग्रह स्वामी, दैत्यों के गुरु शुक्र देव हैं। मूलांक 7 के जातक भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश मंत्र का जाप करें। साथ ही कुत्ते को खाना खिलाएं। अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों को शेयर करें। इस वर्ष अपनी सेहत पर ध्यान दें। इसके लिए रोजाना मेडिटेशन करें और समय निकालकर जीवन की पहलुओं पर विचार करें। अंक ज्योतिष में 7 अंक का विशेष महत्व है। इस वर्ष आपको कैरियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। इस वर्ष आप अकेले समय व्यतीत करेंगे। इससे आप विषयों को समझने में कामयाब होंगे। कुछ दिनों तक समय अनुकूल नहीं रहेगा, लेकिन समय के साथ सबकुछ व्यवस्थित हो जाएगा।
*मूलांक -8 ( जन्म तारीख: 8,17,26)*
मूलांक 8 के ग्रह स्वामी न्याय के देवता शनि देव हैं। मूलांक 8 के जातक हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान मंत्र का जाप करें। साथ ही जरूरतमंदों को आर्थिक स्थिति के अनुरूप दान दें। वर्ष 2024 में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। इस वर्ष मानसिक और शारीरिक शक्ति से लबरेज रहेंगे। आप अपनी इच्छाओं को साल 2024 में पूरा करने में सफल होंगे। यह वर्ष आर्थिक रूप से सफल रहेगा। हालांकि, इस वर्ष आपको विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ेगा। बुरी आदतों का परित्याग करें। कारोबार में सावधान रहें, अन्यथा नुकसान के योग हैं। अवसरों को भुनाने के लिए प्रयास करें। किसी भी संशय को दूर करने के लिए विशेषज्ञ की अवश्य सलाह लें। ऐसा करने में कोई संकोच न करें। साल 2024 में सकारात्मक सोच से आप कई अकल्पनीय लक्ष्य हासिल करेंगे।
*मूलांक -9 ( जन्म तारीख: 9,18,27)*
मूलांक 9 के ग्रह स्वामी, ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं। मूलांक 9 के जातक हनुमान जी की पूजा करें और रक्त दान करें। साल 2024 में आपका बोझ कम होगा। आसान शब्दों में कहें तो साल 2024 में आपको कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अतः नए सिरे से जीवन की शुरुआत करें। साथ ही मानसिक तनाव को भी अलविदा कहें। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। समझदार और सहनशील बनने की कोशिश करें। काम को सही समय पर पूरा करें। अपने आसपास के लोगों के साथ मिलकर रहें। इसके लिए लोगों के प्रति दया और करुणा का भाव रखें। नए लक्ष्य बनाएं और उसे पाने का प्रयास करें। साल 2024 में बहुत कुछ नया होने या आने वाला है।
*……ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा*
कानपुर (उत्तर प्रदेश)
मो०: 8840265991, 9956384900