सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान में 137 वाहन चालको का हुआ चालान

0
71

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में बुधवार को श्रीमती कहकशा खातून एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल एवं दिनेश कुमार सिंह यात्रीकर अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाडे के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ड्रंकन ड्राइविंग, ओवर लोडिंग, एवं स्कूली बसों की चेकिंग की गयी। उक्त पखवाड़े में ड्रंकन ड्राइविंग में 2 ओवर लोडिंग एवं स्कूली बसों में 8, चार पहिया वाहन के सीट बेल्ट में 78 व गलत दिशा में जाने वालो के 49 चालान किये गये। साथ ही साथ सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में चालकों को पत्रक देकर जागरुक किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here