पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पर काव्य गोष्ठी व पुष्पांजलि का हुआ आयोजन

0
75

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के द्वारा चंद्रलोक गेस्ट हाउस दामोदर नगर में पंडित राम कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशिष्ट जानो ने भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिवराम सिंह अध्यक्ष भा. ज.पा. कानपुर दक्षिण उपस्थित रहे। कवि राम कुमार शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कवि पंडित राम कुमार शुक्ला “राम” की अध्यक्षता एवम नगर के वरिष्ठ कवि पंडित अशोक शास्त्री के संचालन में सम्पन्न हुई। कवि पंडित राजेन्द्र अवस्थी की वाणी वंदना से काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।कवि संजीव मिश्र ने अपनी कविता *ऐसे होते है बाबू जी के माध्यम से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।कवि अशोक शास्त्री ने अटल जी पर अपनी रचना ” *जन जन रोया मन मन रोया करके याद तुम्हारी इस धरती पर अमर रहेंगे अपने अटल बिहारी*” प्रस्तुत की। *कवि राजेन्द्र अवस्थी ने के राम मंदिर निर्माण एवम प्राण प्रतिष्ठा पर एक सुंदर रचना *विराजेंगें मंदिर में राम* *धन धन भाग्य हमारे जागे दरस करेंगे अभिराम* प्रस्तुत की जिसकी सभी ने सराहना की ।कवि राजेश सिंह ने अटल जी पर अपनी भावपूर्ण रचना प्रस्तुत की। श्री रवि सतीजा,प्रबल प्रताप सिंह, के के बाजपेई ने भी काव्य पाठ किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पंडित राम कुमार शुक्ल ने अटल जी के जीवन से जुड़े संदर्भों को अपनी रचना में समेटा। इस अवसर पर संजीव पासवान, आनंद सिंह परिहार, बिट्टू परिहार, सुरेश बाजपेई,योगेंद्र सिंह,राजू चक्रवर्ती,सरोज पाण्डेय ,धनंजय अग्निहोत्री आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here