संवाददाता घाटमपुर कानपुर।बीती रात सजेती थाना क्षेत्र कस्बा बरीपाल में सूने दो घरों को चोरों ने निशाना बना कर लाखों की चोरी की घटना का अंजाम दिया शानू पुत्र ज्ञान मुहम्मद निवासी बरीपाल पत्नी तरन्नुम व बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव शेखूपुर थाना शिवली कानपुर देहात चाचा मुहम्मद शहीद के चालीसवां कार्यक्रम में शामिल होने 24 दिसंबर को गए थे तभी बीती रात चोरों ने कटर से मेन दरवाजे का कुंडा तोड़कर दाखिल होकर तीन कमरों के ताले तोड़कर शानू की माता रफीकुन बेगम की अलमारी में रखे 30 हजार नकदी सहित ज्वैलरी सोने का मंगल सूत्र 1 तोला,2 अंगूठी आधा तोला एक चैन 1तोला चांदी की पायल 100 ग्राम साथ शानू पत्नी की अलमारी का लाकर तोड़कर 50 हजार नकदी सहित पांच अंगूठी सोने की ढाई तोला,दो हार सोने के 2 तोला, 3 टीका सोने के 1 तोला, कंगन सोने के 1तोला दो जोड़ी पायल 300 ग्राम, 2 बाल चोटी चांदी की 50 ग्राम सहित चोरी कर चंपत हो मुहल्ले के लोगों ने सुबह जब शानू के घर का कुंडा टूटा देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए परिजनों को भी सूचना दी इसी रात बरीपाल कस्बा निवासी सुलतान मुहम्मद के घर चैनर का ताला तोड़कर 40 हजार नकदी 3 बकरी, पायल चांदी की 250 ग्राम, हाथ फूल चांदी 100 ग्राम पीतल के लोटा, थाली, परात, चमचा सहित 14 बर्तन चोरी कर ले गए चोरी की घटना के सुलतान अपने बच्चों के साथ दूसरे मकान में सोया था और तीसरा बेटा सोनी घर के बाहर कमरे में सोया था जब कि चौथा बेटा मनीष पड़ोसी गांव चितौली की रामलीला में दुकान दुकान लगाए हुए सुलतान ने बताया कि सुबह साढ़े तीन बजे जब मनीष घर आया तो घर का ताला टूटा व सामान बिखरा देख कर पिता को सूचना दी,कस्बा निवासी चौधरी देवराज सिंह के घर में दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी जिसको तोड़ने प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए तो बाहर से ही कुंडी बंद कर भाग निकले इसी तरह कस्बे के ही लक्ष्मी सक्सेना के घर दरवाजे को धक्का दिया अंदर से कुंडा बंद होने पर बाहर से भी कुंडा बंद कर चोर भाग निकले जिससे दोनों घरों मे चोरी की घटना नहीं हो पाई केवल सूने घरों को ही चोरों निशाना बनाया है! थाना सजेती प्रभारी निरीक्षक अभिषेक दुबे ने बताया कि घटना की जांच कर जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।







