मिशन कर्मयोगी” के तहत विभागो को जोड कर दुर्घटनाओ में लाए कमी- विदिशा सिंह

0
65

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय में श्रीमती विदिशा सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कानपुर की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा एवं गीता के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने श्री रामकृष्ण गोस्वामी जी द्वारा गीता के विभिन्न ध्याय एवं श्लोकों का उदाहरण देते हुए, सड़क दुर्घटनाओं में कैसे कमी लायी जाये इसके बारे में विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने “मिशन कर्मयोगी” के तहत सड़क सुरक्षा से जुड़े हुए सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को जोड़ते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जाए इसके साथ ही मिशन अभ्युदय से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अच्छी सोच के साथ सेवा में जाने के साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाये कि ये स्वयं भी अन्य लोगों को प्रोत्साहित करें। सडक सुरक्षा एवं गीता के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श के दौरान मुख्य रूप से परिवहन विभाग के अधिकारीगणो में श्रीमती कहकशा खातून सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय दल, राकेश कुमार वर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चतुर्थ दल, मानवेन्द्र प्रताप सिंह यात्रीकर अधिकारी, राकेश कुमार निगम, यात्रीकर अधिकारी, एवं लोक निर्माण विभाग के गिरीश चन्द्र शर्मा सहायक अभियन्ता उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here