हरिशंकर शर्मा
कानपुर। उत्त्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में चल रहे द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के मंगलवार को कानपुर नगर के नौबस्ता, रामादेवी, जाजमऊ में मानवेन्द्र सिंह यात्रीकर अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, लोडर, ट्रकों के चालकों की पत्रक देकर सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। इसके अलावा सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बिना हेलमेट 34 दोपहिया वाहनों का चालान, एवं गलत दिशा में ड्राइविंग करने पर 14 वाहनों एवं बिना सीटबेल्ट 11 चार पहिया वाहनों का चालान तथा 7 ओवरलोड ट्रकों का भी चालान किया गया। यात्रीकर अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने भविष्य में सड़क पर यातायात नियमों का पालन न करने पर चेतावनी दी। राकेश कुमार निगम यात्रीकर अधिकारी द्वारा बस टेम्पो एवं ट्रकों का रिफ्लेक्टर टेप, एच एस.आर.पी. एवं गलत दिशा में चलने पर चालान भी किये गये तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पत्रक भी दिये गये।





