कानपुर ब्यूरो।श्री राम सेवा मिशन के तत्वावधान मे अटल जयंती के अवसर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम मे अटल काव्यांजलि का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुभारंभ शिखा दीप्ति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति किया। कानपुर के हास्य व्यंग्य के कलाकार हेमंत पाण्डेय ने अपनी रचना हिदू तन मन हिन्दू जीवन, अटल जी जिदाबाद थे व जिदाबाद रहेगे,इंदौर से आये गीतकार अमन अक्षर ने भगवान राम के भव्य राम मंदिर पर काव्य पाठ पर जयकारे लगाने पर मजबूर किया,लखनऊ की कविता तिवारी के काव्य पाठ सुनकर उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने ताली बजाकर स्वागत किया। इटावा के गौरव चौहान के काव्य पाठ सुनकर लोगो ने जमकर ताली बजाई,अन्त मे सिकदरामऊ के कवि डाक्टर विष्णु सक्सेना के गीत का आये गरूर जिसने अपने जहन मे पाला होगा अतिथियो ने जमकर लुत्फ उठाया व उन्होने यह भी कहा कि कभी किसी को छोटा नही समझना चाहिये या तो आप उसे दूर से देख रहे है या बहुत ही गरूर से देख रहे है। वरिष्ठ साहित्यकार 91 वर्ष के गिरिजा शंकर को अटल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री साघ्वी निरंजन ज्योति,महापौर प्रमिला पाण्डेय, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला,सरोज कुरील,विघायक महेश त्रिवेदी,एंटी करप्शन के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा,कानपुर प्रेस क्लब अघ्यक्ष शरस बाजपेई, सुरेश अवस्थी,विनय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का आयोजन रमेश अवस्थी ने किया। आये अतिथियो का स्वागत सचिन अवस्थी ने स्मृति चिन्ह व शाल भेट करके किया।




