माँ गंगा को समर्पित हुई 1100 मीटर की चुनरी

0
99

कानपुर ब्यूरो।श्री मां गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को सिद्धनाथ घाट पर माँ गंगा का भजन कीर्तन,भंडारा तथा चुनरी अर्पित करते हुए आरती की गई। जिसमें बालयोगी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने कहा कि ग्यारह सौ लीटर दूध, सवा कुंतल दही तथा शहद अर्पित किया गया। तत्पश्चात माँ गंगा को 1100 सौ मीटर चुनरी व साड़ी अर्पित की गई।

51 आचार्यो द्वारा माँ गंगा का पूजन व अनुष्ठान किया गया उसके साथ ही शाम को भजन संघ्या व भव्य गंगा आरती की गई।
माँ गंगा के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने भी शिरकत किया, उन्होने गंगा महोत्सव के कार्यक्रम को सराहा,एवं शीघ्र ही सिद्धनाथ घाट को एक नया स्वरूप दिये जाने का आश्वासन भी दिया।
इस माँ गंगा को चुनरी समर्पण करने के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों शिव भक्तो ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।
इसमें प्रमुख रूप से, जग महेंद्र अग्रवाल,कमल सिंह यादव, दिलीप कुमार मिश्रा ने स्मृति चिन्ह देकर अवतरण दिवस की शुभकामनाये व बधाई दिया,तत्पश्चात विनय प्रकाश मिश्रा ने दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं दिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से अशोक त्रिवेदी,मनीष मिश्रा,विजय चौरसिया,प्रशांत त्रिपाठी,गोविंद कृष्ण शुक्ला, विनोद गुप्ता,किरन पाण्डेय, पुष्पा जायसवाल, लक्ष्मी पाण्डेय आदि सहित भक्तगण मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here