डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत दो घायल

0
65

घाटमपुर कानपुर।बिधनू थाना क्षेत्र कठारा गांव निवासी वंशलाल का 23 वर्षीय बेटा नरेंद्र सोनवानी प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता था। बाइक से अपने साथी गांव निवासी 22 वर्षीय गौरव को साथ लेकर कंपनी में नौकरी करने जा रहा था, तभी रास्ते में अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को खाना देने जा रही गांव निवासी 21 वर्षीय कल्पना मिल गई। तीनों बाइक में सवार होकर एकसाथ गांव से निकले। जैसे ही बाइक सवार कानपुर सागर हाइवे स्थित बिधनू थाना क्षेत्र के तेजीपुरवा गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहा तेज़ रफ़्तार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचलकर मौके से भाग निकला। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा बिधनू सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनो घायलों को गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनो का इलाज जारी है। हादसे के बाद से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा हैं। डंपर की जानकारी जुटाई की रही है। तहरीर के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जायगी!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here