अटल जी द्वारा दिखाये गए मार्ग पर चल कर देश बदल सकते है उपश्रमायुक्त

0
56

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। अटल आवासीय विद्यालय रामपुर नेरुआ (बिल्हौर) कानपुर नगर में पूर्व प्रधानमं त्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई की जयन्ती धूम-धाम से मनाई गई। जिसमें अपर श्रमायुक्त सुश्री कल्पना श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्राचार्या श्रीमती सरिता श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए स्व0 प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा सिखाय मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।


पूव्र प्रधानमंत्री की जयंती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमे संस्कृत स्वागत गीत, समूह गीत, अटल जी कि कविता, हिन्दी-अंग्रेजी भाषण एवं संस्कृत समूह नृत्य दर्शकों द्वारा सराहे गये। मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त सुश्री कल्पना श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा किये कार्यों एवं उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर विद्यार्थियों को चलने हेतु प्रेरित किया तथा उनकी कविता हार नहीं मानूगा कहकर निरन्तर प्रयास करने हेतु विद्यार्थियों से अपेक्षा की। प्रशासनिक आधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने ओजस्वी कविता के साथ सभी का धन्यवाद। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षक सुरेश चन्द्र मिश्र ने किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here