नीरज बहल
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल से सम्बंद्ध हैलट अस्पताल प्रशासन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए परिसर में अलाव की व्यवस्था करायी। दूर दराज से आने वाले मरीजो के तमीारदारो को अभी तक ठंड में राते बीतानी पड रही थी,लेकिन एसआईसी डा0 आर.के.सिंह ने हैलट इमरजेंसी के सामने, गायनी विभाग परिसर, व वार्ड की तरफ जाने वाले रास्ते पर अलाव की व्यवस्था करायी।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनो में ठंड एकाएक बढ़े़गी जिसको लेकर हैलट प्रशासन पूरी तरह से सर्तक हो गया और नगर निगम के सहयोग से परिसर में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करा दी। अलाव मिलने से दूरदराज से आने वाले तमीरदारो को बड़ी राहत मिली है।




