पंडित मदन मोहन मालवीय एवम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी व पुष्पांजलि

0
120

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में श्री राधा माधव मंदिर के ब्लॉक किदवई नगर में पंडित शिव सहाय मिश्र की अध्यक्षता में विशिष्ट जानो ने भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शारदा प्रसाद शुक्ला ने पंडित मदन मोहन मालवीय एवम कवि राम कुमार शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कवि पंडित राम कुमार शुक्ला “राम” की अध्यक्षता एवम नगर के वरिष्ठ कवि पंडित अशोक शास्त्री के संचालन में सम्पन्न हुई। कवि पंडित राजेन्द्र अवस्थी की वाणी वंदना से काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।कवि संजीव मिश्र ने अपनी कविता “मेला” के माध्यम से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।कवि अशोक शास्त्री ने अटल जी पर अपनी रचना ” *जन जन रोया मन मन रोया करके याद तुम्हारी इस धरती पर अमर रहेंगे अपने अटल बिहारी*” प्रस्तुत की। कवि राजेन्द्र अवस्थी ने अटल जी अपनी कविता ” है नमन कविवर चरण जो राष्ट्र चेतन हित सदा, भाव की अभिव्यक्ति नित निर्भय सदा करता रहा*” के साथ साथ राम मंदिर पर एक सुंदर रचना *विराजेंगें मंदिर में राम* प्रस्तुत की।कवि राजेश सिंह ने अटल जी पर अपनी भावपूर्ण रचना प्रस्तुत की। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पंडित राम कुमार शुक्ल ने अटल जी के जीवन से जुड़े संदर्भों को अपनी रचना में समेटा।इस अवसर पर महेश मिश्रा,सुनील तिवारी, महेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा,रजत मिश्रा, जितेंद्र, शंकर , राजेश शुक्ला आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पं0 सुनील तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here