खनन माफिया सक्रिय,बिधनू से खोदकर पतारा में बेची जा रही मिट्टी, रातभर हाइवे पर दौड़ते मिट्टी लोड डंपर पुलिस बनी अनजान एसडीएम बोले होगी कार्रवाई

0
78

संवाददाता घाटमपुर कानपुर। पतारा में बीते तीन दिनों से खनन माफिया सक्रिय है। बिधनू थाना क्षेत्र से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन माफिया मिट्टी खोदाई करके सीमा से लगे हुए घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित प्लाट में बेंची जा रही है। यहां पर रात होते ही मिट्टी लोड डंपर कानपुर-सागर हाइवे पर दौड़ने लगते है। इन मिट्टी लोड डंपरों पर जिम्मेदार अधिकारी जानकर अनजान बने हुए है। तीन दिनों से बिधनू से जेसीबी से मिट्टी खोदकर डंपर द्वारा मिट्टी पतारा कस्बे के कानपुर-सागर हाइवे किनारे स्थित विभिन्न प्लाटो में पुराई की जा रही है। खनन माफिया राजस्व विभाग को लाखों रुपए का चूना लगा रहे है। घाटमपुर एसडीएम रामानुज ने बताया कि जानकारी मिली है। लेखपाल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के अधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी,पतारा कस्बे में दिनभर मिट्टी लोड ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ते रहते है, पुलिस जानकर भी अनजान बनी रहती है, सूत्रों की माने तो खनन माफिया पुलिस को मोटी रकम देते है, जिसके चलते पुलिस मिट्टी लोड ट्रैक्टर ट्रॉली पर कोई कार्रवाई नही करती है।

खनन माफियाओ ने अधिकारियो की कार्रवाई से बचने के लिए घाटमपुर और कानपुर सदर की जमींन को निशाना बनाकर खनन कर रहे है। वही जिम्मेदार आधिकारी एक दूसरे पर टाल देते है। अधिकारियो की लापरवाही की वजह से खनन माफिया कार्रवाई से बच जाते है, और क्षेत्र में खनन माफिया राजस्व को लाखों का चूना लगाने में सक्रिय रहते है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here