संवाददाता घाटमपुर कानपुर।अमेठी जिले के बख्तावर फुर्सतगंज निवासी रामराज का 23 वर्षीय बेटा सरोज डंपर चालक है, सरोज ने बताया की वह गाड़ी में माल लादकर फतेहपुर की ओर जा रहा था, जैसे ही वह सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे डंपर से भिडंत हो गई। पीछे चल रहे डंपर आगे चल रहे डंपर में जा घुसा हादसे में डंपर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया है। जहां से चालक सरोज को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही एक घायल ने निजी अस्पताल में इलाज करवाया है। सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे करवाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।डंपर चालक सरोज ने बताया कि सुबह कोहरा अधिक होने की वजह से लगभग दस मीटर तक की विजुअल्टी साफ नही दिख रही थी, सामने से आ रहा डंपर की लाइट समझ में नहीं आई और आमने सामने भिड़ंत हो गई। कोहरा अधिक होने से सुबह के समय सड़क दुर्घटनाओ में बढोत्तरी हो रही है।




