हरिशंकर शर्मा
कानपुर। केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा बुधवार को श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति, कानपुर प्रांत के आह्वान पर केशव मधुवन वाटिका में गीता पाठ समारोह* आयोजित किया गया है। समिति के संरक्षक राजेन्द्र अवस्थी ने उपस्थित सभी गीतानुरागी भाई बहनों को नित्य गीता स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया। श्री अवस्थी ने बताया नित्य गीता पाठ से आपको आत्मिक बल,मानसिक शांति एवम तमाम सारी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। गीता मे ध्यान योग,कर्म योग,भक्ति योग, ज्ञान योग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह भगवान श्रीकृष्ण की अमृत वाणी है जिसमे जीवन जीने की कला को बताया गया है। गीता पाठ में प्रमुखरूप से जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा,प्रदीप त्रिपाठी,, बी के तिवारी, आर पी पाण्डेय, सी बी मिश्रा,रवि गुप्ता, सीमा शुक्ला, डॉक्टर वंदना तिवारी,पूनम कुमार,विजय लक्ष्मी अवस्थी,बिमला यादव, शीला सचान,सुशीला,कमलेश गुप्ता,रेखा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।