संवाददाता हिमांशु मिश्रा नर्वल/कानपुर।विकास खण्ड सरसौल अंतर्गत नर्वल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।आयोजन में ब्लॉक सरसौल एवं भीतरगांव ब्लॉक से दांपत्य जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम नर्वल में संपन्न कराया गया। भीतर गांव ब्लॉक से अनुसूचित वर्ग से 16 जोड़े व अन्य पिछड़ा वर्ग से 2 जोड़े एवं मुस्लिम समुदाय से 1जोड़ा कार्यक्रम में पहुंचे।

सरसौल ब्लॉक से पंजीकृत 39 जोड़े में 29 अनुसूचित वर्ग से सात अन्य पिछड़ा वर्ग से दो सवर्ण तथा 2 मुस्लिम वर्ग से जोड़े कार्यक्रम में पहुंचे। जिनका सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।कर्मचारियों के द्वारा यह जानकारी में बताया गया। 71 दांपत्य जोड़ों का पंजीकरण नर्वल में कराया गया।इस अवसर में उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी को मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत कर सभी दांपत्य जोड़ो को आशीर्वाद दिया गया तथा सुखी दांपत्य जीवन कि कामना भी की गई। वही पर मौजूद भीतर गांव ब्लॉक प्रमुख अशोक सचान, परियोजना निदेशक अधिकारी के.के. सिंह,सरसौल व भीतरगांव बीडीओ विनायक सिंह ग्राम सचिव पुनीत मिश्रा,सत्यम मिश्रा,विनय शुक्ला,राहुल अवस्थी,ऋषभ सिंह,मृदुल मिश्रा,शैलेंद्र सिंह,राजन तिवारी,भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




