हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा बहती है गीत गाकर अभिनेता राजकपूर को किया याद स्वर्गीय राजकपूर को याद करते हुए समारोह दी गई श्रद्धांजलि

0
141

कानपुर ब्यूरो।ऑल इण्डिया फिल्म्स एण्ड फ्रेटरनिटी एसोसिएशन के तत्वावधान मे आज भारतीय सिनेमा के शोमैन निर्माता, निर्देशक,कलाकार राज कपूर का 99वां जन्म दिवस वन मैन वन शो मनाया गया।
इस कार्यक्रम के द्वारा सभी ने स्वर्गीय राजकपूर के फिल्मों के गीतों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि भेंट किया। संस्था के अध्यक्ष निर्माता निर्देशक भानु प्रकाश शुक्ल ने उनके गीतों ओ महबूबा ,दोस्त दोस्त ना रहा ,मेरे टूटे हुए दिल से, जाने कहां गए वो दिन तथा सोनी सक्सेना के साथ झूठ बोले कौआ काटे ,रमैया वस्तावैया आदि गीतों से सभागार को राजकपूर मय बना दिया।
तत्पश्चात गायक मोहन सक्सेना ने दुनिया बनाने वाले तथा बी के भारद्वाज ने यह मेरा प्रेम पत्र पढ़कर,नाराज न होना गीत गाकर अपने अपने चहेते कलाकार को गीतों के माध्यम से याद कर श्रद्धांजलि उन्हें अर्पित किया। संस्था के द्वारा सभी कलाकारो एवं दिलीप कुमार मिश्रा को स्मृति चिन्ह भी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संस्था के संरक्षक सुरेश सचान ने राज कपूर जी को याद करतें हुए कहा कि वो एक निर्देशक और कलाकार ही नहीं अपितु एक सोच थे जो आज भी सभी सिनेमा प्रेमियों के अंदर अपनी छाप बनाए हुए हैं ।
संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने उनके क्लेपर ब्वॉय से निर्देशक तक के सफर को बयां किया। सभी कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए आगे भी ऐसी ही कार्यक्रम किए जायेंगे,नये वर्ष में एक शानदार कार्यक्रम की योजना बनाई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here