डॉ प्रतिमा वर्मा ने एतिहासिक ऑपरेशन कर रचा इतिहास 35 ट्यूमर को एक साथ निकाला पेट से

0
108

नीरज बहल
कानपुर। हैलट अस्पताल के जच्चा बच्चा अस्पताल में एक विशेष प्रकार का ऑपरेशन किया गया जो कि एसोसिएट प्रोफ0 डॉ प्रतिमा वर्मा प्रोफेसर डॉक्टर सीमा द्विवेदी के द्वारा किया गया। डॉ सीमा द्विवेदी ने बताया कि मरीज़ के बच्चेदानी में बहुत सारी गांठें थीं जो कि आम भाषा मे कहा जाए तो ट्यूमर जिनकी संख्या 35 से भी ज्यादा थी, जिसे सफल ऑपरेशन कर हटाया गया। उन्होंने बताया कि मयोमेक्टमय ट्यूमर की वजह से मारिज को अत्यधिक रक्तस्त्राव होता जिसके कारण शरीर में खून की भी बहुत अधिक कमी हो गई थी l खून की कमी को पूरा करने के लिए सबसे पहले आयरन के इंजेक्शन से मरीज़ के खून की कमी पूरी की गई फिर मरीज को ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया। सफल ऑपरेशन होने के बाद अब मरीज स्थिर है और ऑपरेशन के लिए केवल एक यूनिट खून की चढ़ाने की आवश्यकता हुई l डॉ सीमा द्विवेदी ने डॉ प्रतिमा वर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें एक होनहार सर्जन बताया साथ ही 35 ट्यूमर को निकालने का एक एतिहासिक सर्जरी अपने आप मे एक इतिहास रच दिया। मरीज़ पूरी तरह स्वस्थ्य है। प्राचार्य डॉ संजय काला ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इस ऑपरेशन को एतिहासिक बताया और भूरी भूरी प्रसंशा की।

एक यूनिट ब्लड में मरीज़ को किया रिकवर  प्राचार्य ने इस ऑपरेशन को बताया ऐतिहासकि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here