संवाददाता कानपुर घाटमपुर।बुधवार सुबह तड़के साढ़े पांच सजेती थाना क्षेत्र गांव धरमंगदपुर निवासी बेबी उर्फ विद्दोत्मा 40 अपने पति सौरभ सचान ससुर कृष्ण कुमार के साथ मवेशियों के लिए घर पर कटिया मशीन में चारा लगा रहे थे विद्दोतमा इंजन का गवर्नर का स्प्रिंग गिर जाने से गवर्नर हाथ से पकड़े हुए थी तभी सर्दी से बचने के लिए शाल ओढ़े हुए थे तभी अचानक शाल का एक कोना इंजन की पुली में फंस जाने से विद्दोत्मा की गर्दन पुली की चपेट आकर धड़ से हो गई जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया मां की मौत के बाद मृतिका के दो पुत्रों मयंक 17 वर्ष,शशांक 13 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है! एस ओ सजेती राजेश कुमार ने बताया कि घटना सूचना मिली थी मौके पर पहुंच कर शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पी एम के लिए भेजा गया है।






