हरिशंकर शर्मा
कानपुर उत्तर प्रदेश हमारी वैदिक संस्कृति में प्राचीन काल से ही ज्योतिष का विशेष महत्व माना गया है| लोगों के मन में अपना भविष्य जानने की इच्छा पहले से ही चली आ रही है| शरीर के अंगों की बनावट और उनके क्रियाकलापों से अपने भविष्य के बारे में जाना जा सकता है| आज हम आंखों के फड़कने के बारे में बताने जा रहे हैं कि अगर आपकी आंखें फड़कती हैं तो किस तरह के परिणाम आपको मिलेंगे?
• पुरुषों की आंख फड़कने का फल:
सामुद्रिक शास्त्र में आंखों का विशेष महत्व है| ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा ने आंखों के फड़कने के बारे में कुछ विशेष बातें बताया| जिन पुरुषों की दाई आंख फड़कती है वह उसे शुभ परिणाम देने वाली होती है| अचानक से धन लाभ मिलना, प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद का भी फायदा होता है| पुराने रुके हुए कार्य पूरे होते हैं, कोई शुभ समाचार मिलता है| नया मकान और वाहन खरीदने की संभावना बढ़ जाती है| किसी नए व्यक्ति के आने से लाभ की स्थिति होने का संकेत भी दाईं आंख फड़कने से देखा जाता है|
इसके विपरीत जिन पुरुषों की बाई आंख फड़कती है वह उसे अच्छा परिणाम नहीं देती| उसके जीवन या घर-परिवार में कोई अनहोनी हो सकती है| धन हानि भी संभव है| कोई घर में बीमार हो सकता है| व्यापार में नए निवेश से नुकसान होने की भी संभावना रहती है| वाद-विवाद भी हो सकता है| बनते हुए कार्य बिगड़ जाते हैं| वाहन दुर्घटना का भी योग रहता है|
• महिलाओं की आंख फड़कने का फल:
जिन महिलाओं की बाई आंख फड़कती है वह उसे शुभ परिणाम देने वाली होती है| घर में सुख शांति और खुशहाली आती है| गृह क्लेश दूर होता है और दांपत्य जीवन सुखद रहता है| कुंवारी कन्याओं का शीघ्र विवाह भी हो जाता है| ऐसी महिलाओं को सौंदर्य प्रसाधन और कीमती आभूषण, सोने-चांदी आदि का भी सुख मिलता है| अचानक से गढ़ा हुआ धन भी मिलता है|
इसके विपरीत जिन महिलाओं की दाई आंख फड़कती है वह उसे खराब परिणाम देती है| शरीर में कोई गंभीर बीमारी हो जाना, घर में लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते हैं| पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध खराब हो जाते हैं| घर में अशगुन होने लगते हैं| इनके घर में बिन बुलाए मुसीबत आ जाती है| कुल मिलाकर महिलाओं की दाई आंख फड़कना अच्छी नहीं मानी जाती है|