हरिशंकर शर्मा
नव हिन्दुस्तान पत्रिका कानपुर (उत्तर प्रदेश)● मेष राशि:आपके सितारे बुलंद रहेंगें| लोकप्रिय नेता के रूप में आप की छवि बरकरार रहेगी| सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी| पारिवारिक माहौल तनाव भरा रहेगा| विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं| जीवनसाथी के स्वभाव कठोरता रहेगी| मित्रों का सहयोग मिलेगा| पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है| गुरुजनों एवं बुद्धिजीवी लोगों से सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा| वाद-विवाद होने की संभावना है, सावधान रहें|
● वृष राशि:
क्रोध एवं अहंकार की वृद्धि होगी| मानसिक क्लेश से पीड़ित हो सकते हैं| दूर यात्रा पर जा सकते हैं| ऑफिस में अत्यधिक दबाव महसूस करेंगे| ससुराल से अनबन हो सकती है| पति-पत्नी में विवाद की संभावना है| संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा| भागदौड़ से अत्यधिक पीड़ा महसूस करेंगे| चुनावी कार्यक्रम में व्यस्तता अधिक रहेगी| लोगों के बीच आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी| प्रेम प्रसंग में धोखा खा सकते हैं|
● मिथुन राशि:
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| व्यापार में नए अनुबंध बनेंगे| शेयर बाजार से लाभ की संभावना है| सामाजिक दायरा बढ़ेगा| जमीन-जायदाद के कारोबार में तरक्की करेंगे| राजनीति में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा| बाहरी लोगों से आर्थिक लाभ मिल सकता है| घर परिवार में खुशहाली रहेगी| जीवनसाथी के साथ पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं| रूका हुआ धन मिल सकता है|
● कर्क राशि:
आपके स्वभाव में जल्दबाजी रहेगी| मानसिक अशांति महसूस करेंगे| धनार्जन के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा| उग्र स्वभाव के कारण दांपत्य जीवन बिगड़ सकता है| समाज में आपकी छवि धूमिल हो सकती है| व्यापार में धीमी गति से तरक्की करेंगे| प्रेम विवाह होने की संभावना है| निमोनिया व कफ रोग से पीड़ित रहेंगे| अनजाना-सा डर सताएगा|
● सिंह राशि:
तार्किक एवं बौद्धिक दृष्टिकोण में प्रखरता आएगी| सरकार से लाभ की संभावना है| समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी| चुनावी परिचर्चा में प्रभावी तरीके से अपने मुद्दों को रखेंगे| गुरुजनों एवं बुद्धिजीवियों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा| पार्टनरशिप व्यवसाय में हानि की संभावना है| जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं| अचानक बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं| अहंकार को त्याग दें| आलस्य से दूर रहें|
● कन्या राशि:
विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी| कई प्रकार की भाषाओं को सीख सकते हैं| शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी| रियल-स्टेट, बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन, शेयर मार्केट, कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए अपार सफलता की संभावना है| नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है| मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है| परिवारिक जीवन सुखी रहेगा| संतान को स्वास्थ्य की समस्या रहेगी|
● तुला राशि:
जीवन साथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे| घर के साजो-समान में अत्यधिक धन खर्च करेंगे| कुटुंब में कलह बनी रहेगी| प्रतियोगी छात्र मानसिक कुंठा से ग्रस्त रहेंगे| सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ेगा| घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है| गर्लफ्रेंड से कीमती उपहार मिलने की संभावना है| राजनीतिक मंच पर प्रभावशाली छवि बन सकती है| जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी| अपने ही लोगों से भीतरघात होने की संभावना है|
● वृश्चिक राशि:
मस्तिष्क में भ्रम की स्थिति हो सकती है| सही निर्णय लेने में परेशानी अनुभव करेंगे| कार्यक्षेत्र में भागदौड़ की अधिकता रहेगी| प्रतियोगी छात्रों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ेगा| मित्रों के साथ चुनावी परिचर्चा में शामिल होंगें| जीवन में खालीपन महसूस करेंगे| जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है| ससुराल से लाभ मिलने की संभावना है| नया कारोबार शुरू कर सकते हैं| आग से खतरा रहेगा| खान-पान पर ध्यान दें|
● धनु राशि:
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी| रुका हुआ धन मिल सकता है| दिमाग में हर वक्त गर्माहट रहेगी| शिक्षण कार्यों में अवरोध आ सकता हैं| संतान को संक्रमण की समस्या हो सकती है| चुनावी कार्यों में मसरूफ रहेंगे| आपके विरोधी परास्त होंगे| पार्टी या संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे| जनता के बीच आप लोकप्रिय होंगे| प्रेम-प्रसंग में संघर्ष की संभावना है| अस्थमा एवं गुप्त रोग से पीड़ित हो सकते हैं|
● मकर राशि:
आपके स्वभाव में कठोरता रहेगी| शंका की प्रवृत्ति बढ़ेगी| व्यापारिक कार्यों में प्रगति करेंगे| राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे| चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर भाग लेंगें| नया मकान खरीद सकते हैं| सरकार से लाभ की संभावना है| मित्रों से विवाद संभव है| विदेश यात्रा पर जा सकते हैं| मां को रक्तचाप की बीमारी हो सकती है| संतान को वायरस का खतरा रहेगा| चुनाव में महिला प्रत्याशी को अपार जन समर्थन मिलेगा| लेखन कार्यों से आर्थिक लाभ संभव है| महिला मित्र या प्रेमिका से धोखा मिलने की संभावना है|
● कुंभ राशि:
नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी| सरकार से लाभ की संभावना है| नौकरी में तरक्की संभव है| मित्रों से धन लाभ हो सकता है| बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है| जीवनसाथी से मतभेद बने रहेंगे| कुटुंब में कलह हो सकती है| चुनाव में जनता का भारी समर्थन मिलेगा| राजनीति में आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी| उदर विकार व गुप्त रोग से पीड़ित हो सकते हैं| बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं|
● मीन राशि:
धार्मिक सत्संग में रुचि बढ़ेगी| राजनीतिक और धार्मिक मंच पर खुले विचारों का संबोधन करेंगे| शिक्षा में थोड़ा बहुत व्यवधान आएगा| युवा सरकार के प्रति विरोध प्रकट करेंगे| मित्रों और घर परिवार के साथ चुनावी मुद्दों पर परिचर्चा करेंगे| बुजुर्गों एवं गुरुजनों का सही मार्गदर्शन मिलेगा| जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे| पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा| आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा| सत्ता परिवर्तन के लिए प्रयासरत रहेंगे|