केशव मधुवन सेवा समितिने आयोजित किया कैंडल लाइट डांडिया लाल

0
128

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। केशव मधुवन सेवा समिति केशव नगर द्वारा गुरूवार को केशव मधुवन वाटिका में कैंडल लाइट डांडिया का आयोजन किया गया। पूरी वाटिका को दीपक से सजाया गया। समिति की सभी महिलाओं एवम युवतियों द्वारा डांडिया पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।
समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया इस प्रकार के आयोजन से हम अपनी भारतीय संस्कृति, सभ्यता से आने वाली पीढ़ी को परिचित कराते है साथ ही पश्चिमी सभ्यता जो आज भारतीय युवक युवतियों को ज्यादा प्रभावित कर रही है उससे बचना है।
महिलाओं में तृप्ति, कल्पना, अंजली, सोनी,प्रिया,कनिका, चंदा, आशी, आयुषी,परिधी, गौरी, कल्पना, अंशिका,अपर्णा,रिधिमा, अंशिका, गुनगुन, आदि ने भाग लिया। आयोजन में प्रमुख रूप से जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, राज कुमार शर्मा, चंद्र भूषण गौड़, डॉक्टर सी बी गौड़,राजेश्वरी दुबे,प्रेमलता सिंह, पूनम,जया त्रिपाठी,सीमा शुक्ला,विजय लक्ष्मी,मोहानी बाजपेई, आदि उपस्थित रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here